मऊ। बिहार और उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी और आरआरबी के परीक्षार्थी छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद बिहार बंद को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में शहर के कई थानों पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने शुक्रवार को शहर में चक्रमण सुरक्षा के मद्देनज चक्रमण किया। इसके बाद फोर्स रेलवे बिहार में कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा छात्रों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वाहन किया। जिसको लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं यूूपी में भी प्रयागराज की घटना के बाद कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इसी क्रम में मऊ में भी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं शाम का चक्रमण के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस फोर्स के साथ सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी पहुंचे।