फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने लगा फुट ओवरब्रिज, आना-जाना होगा सुगम

विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन पर बन रहा फुटओवर ब्रिज।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। चार वर्ष पूर्व विद्युतीकरण के दौरान जंक्शन का तोड़ा गया फुटओवर ब्रिज अब बनने लगा है। इससे अब यात्री को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आना-जाना आसान हो जाएगा। उन्हें अब ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंदारा जंक्शन पर एक से दूसरे प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन के दोनों छोर पर जाने के लिए दो दशक पूर्व फुट ओवरब्रिज बनाया गया था। मरम्मत न होने के चलते यह बदहाल हो चुका था। अमर उजाला ने 24 नवंबर 2018 को समाचार भी प्रकाशित किया था। जिसके बाद विद्युतीकरण कार्य शुरू होने पर बाधा पहुंचा रहे इस जर्जर पुल को हटा दिया गया और इसके पूरा होने के बाद पुल नहीं बनाया गया। जबकि मऊ जंक्शन के बाद दूसरा जंक्शन होने के चलते यहां कई ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से रोजाना वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, सूरत, मुंबई, दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही है। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्री ट्रैक पार कर ट्रेन पकड़ते है। इसके अलावा बस्ती से यहां ट्रेन आने पर लोग उत्तरी छोर से ही बाहर निकलते व प्रवेश करते हैं। अमर उजाला ने 7 फरवरी 2021 को ‘जान हथेली पर रखकर पार कर रहे ट्रैक’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद चेते रेल प्रशासन ने फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए पिलर बनाने का कार्य शुरू कराया है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बन जाने से यात्रियों को खासी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें