कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंदारा में खाद्य सामग्री का सैम्पल लेते खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों को उपलब्ध कराये जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा की गयी। जांच के दौरान भोजन तैयार करने में प्रयुक्त किये जा रहे विभिन्न खाद्य पदार्थों के दस नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई के तहत मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से अरहर दाल का नमूना लिया गया।इसीक्रम में पलिगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से आटा का नमूना जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से अरहर दाल का नमूना लिया गया। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कम्पोजिट विद्यालय से तैयार दाल का नमूना और सरायसादी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से चना दाल का नमूना तो महुवार कसारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से बेसन,चना दाल तथा सरसो तेल का नमूना लिया गया। वहीं देईथान इंदारा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से अरहर दाल का नमूना जबकि गाढ़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सब्जी मसाला, ब्राण्ड- राजेश का नमूना लिया गया। बताया कि इस दौरान टीम को निरीक्षण के दौरान किचेन में साफ सफाई एवं रख रखाव की व्यवस्था संतोषजनक मिली। लिए गए सभी नमूनों की जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दी गई है। बताया किप्रयोगशाला से प्राप्त होने के बंद मिलावट सिद्ध पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, पंकज कुमार यादव, बिंदु पांडेय, रामानंद मौजूद रहे।