फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फालोअप...छात्रा को चाकू मारने के मामले में जानलेवा हमला का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा में सोमवार को प्रेम प्रसंग में छात्रा को चाकू मारकर जख्मी करने के मामले में सोमवार देर शाम घायल छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र की कोठीया गांव निवासी पद्मावती उर्फ रितु सोमवार को एमए दूसरे वर्ष की हिंदी की परीक्षा देने जा रही थी। इस बीच रेलवे ट्रैक के पश्चिमी गेट के समीप उसे रोककर घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेसूपार गांव के मौजा आल्लोपुर निवासी नीलेश ने जबरदस्ती शादी के लिए दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने छात्रा पर चाकू से कई बार वार किया। इसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में घायल रितु की मां गीता पत्नी राम सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। गीता ने आरोप लगाया कि नीलेश आए दिन फोन कर बेटी को परेशान करता था। बातचीत को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी भी हुई थी, लेकिन बाद में सुलह समझौता पर मामला समाप्त हो गया। सोमवार को अचानक वह बेटी को रास्ते में रोकते हुए चाकू मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें