फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पालन कर सुरक्षित करें जिंदगी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहाना में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता को लेकर एसडीएम मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के गवर्नमेंट आईटीआई समेत निजी आईटीआई कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली को उप जिला अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने से पहले छात्रों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सड़कों पर वाहन चलाने के दौरान नियमों का पालन कर अपनी जिंदगी को सुरक्षित रखा जा सकता है साथ ही परिवार के लोगों की सुरक्षा के लिए भी यह बहुत आवश्यक है। तहसील परिसर से निकली रैली शहीद चौराहा, स्टेशन रोड, गांधीनगर, बैंक रोड होते हुए विजय स्तंभ चौराहा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोगन लिखी तख्तियां और नारों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया। रैली में शामिल छात्रों ने सावधानी हटी दुर्घटना घटी, मत करो मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती, सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, दुर्घटना में मत गंवाओ अपनी जान, फास्ट ड्राइव हो सकती है अंतिम ड्राइव, शराब पीकर गाड़ी चलाना अपनी मौत को दावत देना के समान है के अतिरिक्त शराब पीकर गाड़ी न चलाने, हमेशा हेलमेट का उपयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां न बैठान समेत अन्य नियमों की जानकारी के संबंध में नारे लगाए। इस दौरान प्रबंधक बब्बन यादव, सुनील यादव, फिरोज अहमद, अजय आर्य, मुमताज अहमद समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें