फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह में अलाव तापते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। हालत यह है कि सड़काें वाहन लाइट जला कर चल रहे हैं। शीतलहर ने लोगों को कंपकपा कर रख दिया है। जबकि जिला प्रशासन अलाव को लेकर अभी तक नहीं चेता है। सोमवार को सुबह 11 बजे तक कोहरे से कोहरे से परेशान रहे। उधर, ठंड से पिछले 48 घंटे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सोमवार को भी कोहरे का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकपाए रखा। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाए रहने से वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही ठंड ने एक बार फिर पैर पसार लिए। घने कोहने ने बाजार में सन्नाटा कर दिया। जल्द ही दुकानें भी बंद हो गईं। जो भी बाजार से गुजरा कहीं भी अलाव देख कर वह दो मिनट अपने का गरम कर आगे बढ़ जा रहा था। उधर, ठंड से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी तहसीलों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। संबंधित विभाग की ओर से मार्ग दुर्घटनाओं से बचने के लिए कवायद शुरू नहीं की जा सकी है। कई दिनों से कोहरा पडने के बाद भी कई वाहनों पर फाग लाइट व रिफलेक्टर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें