घोसी। उड़न दस्ता प्रभारी डॉ. एसके राय ने शनिवार की देर शाम मखदुमपुर गांव के पास फोरलेन बाईपास से पिकअप से एक लाख 25 हजार रुपए नकद बरामद किए। कोई कागजात न दिखा पाने से टीम आरोपी सहित गाड़ी को कोतवाली ले आई। घोसी क्षेत्र के लिए नियुक्त उड़न दस्ता प्रभारी एसके राय अपनी टीम के साथ घोसी नगर के पूरब फोरलेन बाईपास पर मखदुमपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दोहरीघाट की तरफ से पिकअप आता दिखाई दिया।गाड़ी को रोकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी चलारहे व्यक्ति घनश्याम यादव पुत्र रामनरेश निवासी लक्ष्मीपुर जारलैहिया, महाराजगंज के पास से 1.25 लाख रुपया बरामद हुआ।रुपये से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाने पर टीम ने गाड़ी और घनश्याम यादव को कोतवाली लाकर रुपया जब्त कर लिया। रुपये की रसीद देकर उसको छोड़ दिया गया।