मधुबन के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया नया मुख्य मार्ग बरसात से टूटा,लेकिन अब तक नहीं हुआ मरम्मत
- फोटो : MAU
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के धर्मपुर विशुनपूर ग्राम पंचायत के बिंदटोलिया नई बस्ती का संपर्क मार्ग अब तक नहीं बन सका हे। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग की आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके लेकिन अधिकारी बस आश्वासन तक ही सिमटे हैं। अगस्त 2021 में बाढ़ के समय बिंद टोलिया गांव की नई बस्ती में आवागमन के लिए बना संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। बाढ़ की समस्या दूर होने के बाद अब तक इस संपर्क मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। ऐेसे में नई बस्ती के आवाजाही के लिए करीब 500 ग्रामीणों के अलावा जलरहवा, हाता, नरहा घाट, विशुनपूरा, नकिहवां सहित 20 से ज्यादा गांवों के लोग संपर्क मार्ग के बगल के खेत से आवाजाही कर रहे हैं। क्षेत्र के सिंहासन यादव, हरिंद्र, शिवमंगल, लल्लन, वंश बहादुर, राम आधार यादव ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक मुख्यालय के जिम्मेदारों को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसको लेकर अब तक कोई कवायद नहीं की गई। प्रधान परसुराम चौहान ने कहा कि बारिश से पूर्व संपर्क मार्ग को दुरुस्त करा दिया जाएगा।