मऊ। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल कार्यक्रम को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से जनपद में शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक टीम तथा मोबाइल वैन को कैंप कार्यालय ऑफिसर्स कालोनी भुजौटी से डीएम अमित सिंह बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बताया कि 14 सेे 35 आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को अपने रुची के अनुसार आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन में निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में प्रचार प्रसार कार्यक्रम गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना ,घोसी एवं रतनपुरा सहित विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक टीम व मोबाइल वैन के माध्यम से अधिक से अधिक जन मानस को जागरूक किया जायेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य कौशल विकास मिशन संजीव कुमार जैन, रजनीश सिंह, योगेंद्र यादव, राम प्रताप मल्ल, अंकित कुमार राय, गोपाल दुबे आदि रहे।