मुक्तिधाम श्मशान घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ टोटका करने के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर दोहरीघाट थाना में तैनात उपनिरीक्षक अख्तर अली की तहरीर पर शुक्रवार की रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने रविवार की शाम सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मुक्तिधाम श्मशान घाट पर पीएम की फोटो रखकर आपत्तिजनक कृत्य के आरोप मेें जमीरा चौराडीह निवासी रोशन कुमार उर्फ रोशन गुरु, शिवम कुमार, सम्मलित मोहल्ला निवासी आदित्य कुमार, सदर बाजार उज्जवल जायसवाल और दोहरीघाट कस्बा निवासी अमन सोनकर को किया गिरफ्तार किया गया है। सभी की उम्र 30 साल से कम है।