मऊ। परदहां कोविड हास्पिटल में शु्क्रवार की शाम पांच वर्ष की बच्ची के पहुंचने और उसकी देखरेख के लिए कोई न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। बच्ची के नाम की जानकारी तो नहीं, बस इतना पता चला कि वह रतनपुरा ब्लाक के मेउड़ी गांव की रहने वाली है। बात करने पर सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि उन्हे बच्ची के बारे कोई जानकारी नहीं है। पता करता हूं कि बच्ची कैसे कोविड अस्पताल में भर्ती हुई। बात करने पर कोविड अस्पताल के टीम लीडर डा. इरशाद ने बताया कि एबुंलेंस चालक की लापरवाही से बच्ची अस्पताल आ गई है। बच्ची के माता पिता पूना से आए है। संदिग्ध में उनकी ट्रेवेल हिस्ट्री मिली तो उन्हे रेलवे के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है। बच्ची की मां की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, पिता की आनी है, आज अभी बच्ची को रेलवे आइसोलेशन वार्ड में उसकी मां के पास भेजा जा रहा। डॉक्टर से पूछा गया कि संक्रमितों के बीच रहने से बच्ची संक्रमित हो गई होगी, तो वो कुछ नहीं बोले। दूसरी तरफ बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है।