फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साबरमती उत्सर्ग सहित पांच ट्रेनें निरस्त, घंटों देरी से पहुंची नौ ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ट्रेन से यात्रा करने वालों की मुश्किलें सोमवार को भी बरकरार रहीं। साबरमती, उत्सर्ग सहित पांच ट्रेनें सोमवार को निरस्त रहीं। कुछ मऊ जंक्शन से डायवर्ट रहीं। वहीं, नौ ट्रेनें घंटों देरी से मऊ जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

गलन भरी ठंड में स्टेशन पर पहुंचे रेल यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक सूरत एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची। गंतव्य तक जाने के लिए यात्री मऊ जंक्शन पर पहुंचे लेकिन पांच ट्रेनों के निरस्त होने और नौ से अधिक ट्रेनों के लेट पहुंचने से यात्री परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों को हुई।
लिच्छवी एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहीं। वहीं, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से मऊ जंक्शन पर पहुंची। दादर सेंट्रल स्पेशल साढ़े चार घंटे, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस दो घंटे, सूरत एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मिनट, बलिया एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने के लिए मऊ जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे नीरज गुप्ता, सौरभ और आयुषी ने बताया कि सुबह आठ बजे से काशी एक्सप्रेस का इंतजार कर रही हैं। ठंड बहुत है लेकिन ट्रेन के आने का समय बढ़ता जा रहा है। वहीं, लखनऊ जाने के लिए परिवार के साथ स्टेशन पर पहुंचे नरेंद्र राम ने बताया कि उन्हें अचानक लखनऊ जाना पड़ रहा है, लेकिन लखनऊ जाने वाली ट्रेनें निरस्त हैं। कृषक एक्सप्रेस शाम को यहां से निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें