घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद जया पुत्र मुमताज अहमद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर अनुमति के बाद भी वाहन को रोककर जबरन अवैध वसूली को लेकर मधुबन थाने के दो उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का मांग की है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद अहमद जया पुत्र मुमताज अहमद ने पुलिस अधीक्षक मऊ को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि 31 मार्च को अपराह्न चार बजे के आस पास एसडीएम घोसी द्वारा जारी पास को लेकर पिकअप पर अंडा देकर मधुबन की तरफ से सुल्तानपुर जा रहा था कि चौथी मिल पर बैरियर लगाकर उपनिरीक्षक ने पास को फर्जी बताते अश्लील शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने लगे और पांच हजार रुपये लेकर पिकअप को छोड़ा। इसकी शिकायत एसडीएम से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अंतत: पुलिस अधीक्षक मऊ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।