फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच न्यायिक अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर बृहस्पतिवार को पांच न्यायिक अधिकारियों ने दीवानी कचहरी पहुंचकर अपने-अपने न्यायालयों में पीठासीन अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। एडीजे कोर्ट नंबर तीन के पद पर दिनेश कुमार चौधरी तथा एडीजे कोर्ट नंबर चार के पद पर आनंद प्रकाश सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर फारुख इनाम सिद्दीकी, सिविल जज सीनियर डिविजन के पद पर श्वेता चौधरी तथा सिविल जज सीनियर डिविजन/ एसीजेएम फास्ट ट्रैक के पद पर प्रीति भूषण ने कार्यभार ग्रहण किया। दो अधिकारियों ने मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें