फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर में आग लगने से पांच बकरियां मरीं, बाइक गहने और नकद हुए राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के केशवपुर सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बरामदे में बंधी बकरियां झुलसकर मर गईं। वहीं एक गाय बुरी तरह झुलस गई। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। पड़सियों ने मशक्कत कर आग बुझाई। स्थानीय लोगोंने बताया कि केशवपुर सुल्तानपुर निवासी शिवकुमार पासवान मंगलवार की दोपहर परिजनों के साथ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिजन उठे और बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पड़ोसियों ने बाल्टी से पानी फेंकने कर आग बुझाई। पीड़ित शिवकुमार पासवान ने बताया कि आग लगने से बरामदे में रखी बाइक, 25000 हजार रुपये नकद, आभूषण, कपड़े राख हो गए। वहीं बरामदे में बंधी पांच बकरियां झुलसकर मर गईं। एक गाय झुलस गई। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी मधुबन अवधेश चौहान ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। रसूलपुर गांव स्थित एक खेत में रखे गेहूं की फसल के अवशेषों में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक करहां गांव निवासी श्रीकांत चौरसिया के रसूलपुर स्थित खेत में गेहूं की फसल काटने के बाद अवशेष बच गए थे। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से उसमे आग लग गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेमराजपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेंहू की फसल में आग लग गई। इससे किसान संतोष खरवार, मंजीत राजभर, शिवजी सिंह, अनिल सिंह, महलू सिंह, विपिन शर्मा, दीपचंद्र शर्मा के खेत में रखे करीब गेंहू के बोझ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें