मऊ। शनिवार को नगर के एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी सहित पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 2790 पहुंच गई।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 884 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई है। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। वहीं लैब से आए 828 जांच रिपोर्ट में दो लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी है। वहीं मऊ सिटी तथा एक इमिलिया का है। नए मरीजों से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2790 पहुंच गई। इसमें 2692 मरीज ठीक हो चुके है।वहीं 62 सक्रिय मरीज है इसमें 39 होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है।