दोहरीघाट (मऊ)। जिले में एंटीजेन टेस्ट में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजेन टेस्ट में पांच मरीज मिले। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं। जबकि एक उसी मुहल्ले के दूसरा ब्लाक के एक गांव का हैं। पांचों मरीजों को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को केंद्र प्रभारी डॉ. फैजान के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से एंटीजेन टेस्ट शुरू किया गया। दोपहर चार बजे तक 50 लोगों का टेस्ट किया गया। इसमें दोहरीघाट नगर पंचायत के भगवानपुरा मुहल्ले के एक परिवार का युवक और उसकी पत्नी और मां कोरोना संक्रमित मिली। नगर के ही मल्लाहटोला निवासी व्यक्ति और ब्लाक के बुढावल का एक युवक संक्रमित मिला। पूर्व में भी भगवानपुरा मुहल्ले में दो मरीज मिल चुके हैं। अब मुहल्ले में मरीजों की संख्या 5 हो गई।