फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: घर के बाहर टहल रहे युवक पर गोलियों की बौछार, अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

Thu, 22 Dec 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ नगर क्षेत्र के भीटी स्थित अनुसूचित बस्ती के पास गुरुवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अभिमन्यु नामक युवक पर फायर झोंक दिया। घटना में अभिमन्यु को तीन गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभिमन्यु का बयान लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर के भीटी अनुसूचित बस्ती के पास गुरुवार देर शाम घर के बाहर टहल रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। युवक को तीन गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


भीटी निवासी अभिमन्यु (22) गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी समय बाइक सवार पांच बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझता बदमाशों ने उसपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वो घर की ओर भागने लगा। दो गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और और एक गोली कमर में लगते ही वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

जब तक लोग कुछ समझते तबतक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मौके पर जुटे परिजनों ने आननफानन घायल अभिमन्यु निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा और कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है। पीड़ित ने इस मामले में कुछ लोगों का नाम बताया है, पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें