मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव के भजवहा पुरवे में एक गुमटी में सोमवार की रात संदिग्ध दशा में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक गुमटियों में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। आगजनी से दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा गांव निवासी शिवशंकर राजभर गांव के पुरवे (भजवहा) चट्टी पर किराना की दुकान गुमटी में चलाता है। रोजाना की भांति सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने पर वह और उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीण तथा पीड़ित दुकान जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तबतक गुमटिय धू-धूकर जलने लगी थी। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से दुकानदार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।