मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार स्थित सैलून में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में 5 हजार नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मर्यादपुर गांव निवासी सिराजुद्दीन रोज की तरह मंगलवार की शाम सैलून बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह दुकान खोला तो अंदर रखा इनवर्टर, बैटरी, पंखा, सोफा, टीवी, कुर्सी, बाल काटने की मशीन, कॉस्मेटिक, 5 हजार नगदी जलकर राख हो गया था। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट लगाई।