फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी तहसील परिसर के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से शनिवार की रात करीब 10:30 बजे आग लग गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया, जिससे दुकान में रखे अन्य सामान जलने से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अब्दुल कय्यूम की तहसील के सामने इलेक्ट्राॅनिक और फर्नीचर की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की शाम को भी दुकान बंद करके घर चले गए। आसपास के लोगों ने रात के 10:30 बजे दुकान से धुआं उठता देख उन्हें फोन किया। पहुंचकर शटर खोला तो देखा कि दुकान में रखी तीन छोटी बैटरियां और काउंटर जल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ सामान बाहर निकाल लिया गया और आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें