फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मवेशियों के लिए बनी मड़ई में लगी आग, समय रहते लोगों ने पाया आग पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर (बबुरा) गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मवेशियों के लिए बनाई मड़ई में आग लग गई। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी उमाशंकर यादव ने बताया कि उसका घर के आगे मवेशयों के लिए मड़ई बना रखा है।रविवार की रात रोज की तरह उसमें उसकी गाय, पांच भैंस बंधी थी। इसबीच अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। मवेशियों की चीख पुकार सुनकर वह और उसके परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि मड़ई में आग लगी हुई है। इसबीच अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जहां सभी मड़ई में मवेशियों को बाहर निकाल दिया। इस घटना में एक गाय मामूली रूप से झुलस गई। समय रहते आग पर काबू पाने से कोई बड़ा घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें