फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विवाह, उत्सव पर गेस्ट हाउस मालिकों तथा डीजे मालिकों के तेज आवाज में संगीत बजाने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। नियम का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। विवाह, उत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों में गेस्ट हाउस मालिकों तथा डीजे संचालकों द्वारा तीव्र ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिसके कारण आसपास की इमारतों में कंपन तथा लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने गेस्ट हाउस मालिकों तथा डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने नगर क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि गेस्ट हाउस परिसर के अंदर तथा मोहल्लों में मंद ध्वनि नियंत्रित रखने पर जोर दिया जाए। अन्यथा गेस्ट हाउस मालिकों और डीजे संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें