फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शटरिंग कारीगर के घर में घुसकर मारपीट, पिता- पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला गांव में एक कारीगर के घर में घुसकर दबंगों द्वारा मारपीट करने, गाली-गलौज देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमेश शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आदेश पर पुलिस ने सोमवार की शाम अखिलेश सिंह और अमित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार चोरपा कला निवासी रमेश शर्मा शटरिंग का कार्य करते हैं। बीते 01 जून को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा निवासी अमरनाथ सिंह के यहां शटरिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान अमरनाथ सिंह और उनके पट्टीदार अखिलेश सिंह के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के अगले दिन 02 जून की सुबह करीब 7:30 बजे हलधरपुर थाना के मखना गांव निवासी अखिलेश सिंह अपने बेटे अमित सिंह के साथ उनके घर पहुंचा। गाली देते हुए घर में जबरन प्रवेश किया और धमकी दी कि यदि अमरनाथ सिंह के यहां शटरिंग का काम बंद नहीं किया, तो परिणाम बुरा होगा। बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग मां से अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें