फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दरोगा की बाइक चोरी की प्राथमिकी 40 दिन बाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात उपनिरीक्षक केदारनाथ भारती की तहरीर पर बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 17 अक्तूबर की शाम की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव निवासी उपनिरीक्षक केदारनाथ भारती मऊ में तैनात हैं। 17 अक्तूबर की शाम 5:30 बजे मेहमानों को लाने बाइक से मऊ रेलवे स्टेशन गए थे। पार्सल घर के बाहर बाइक खड़ी करके वो प्लेटफॉर्म पर चले गए। एक घंटे बाद बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बाइक चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें