फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर पांच डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। लक्ष्मी पूजा की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने पांच डीजे संचालकों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण और ध्वनि प्रदूषण नियमन के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार की तहरीर के अनुसार टीम मेला ड्यूटी में इदरतगंज तिराहा पर मौजूद थी। इसी दौरान विजय चौक की तरफ से आ रहे पांच डीजे तेज आवाज में बज रहे थे। उपनिरीक्षक द्वारा डीजे संचालकों से आवाज कम करने को कहा गया, तो उन्होंने आवाज कम करने से मना कर दिया, बल्कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के द्वारा और अधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर वाइब्रेट किया गया। इससे पर्यावरण दूषित होने के साथ ही उच्च न्यायालय द्वारा तीव्र आवाज व ध्वनि प्रसार के बाबत जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने पांचों डीजे की वीडियोग्राफी भी कराई है। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच डीजे संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इन डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई
ताज डीजे, जौनपुर - संचालक मो. हुसैन
एएसएम डीजे, मोदीनगर गाजियाबाद - संचालक अमर व देवराज
प्रेम डीजे, भीटी मऊ - संचालक नीरज कुमार
गौरव डीजे, केराकत - संचालक प्रशांत कुमार
विष्णु साउंड सर्विस, बेलइसा आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें