कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रईसा में रविवार की सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे के साथ धारदार हथियार भी चले। इस मारपीट में दो महिला सहित आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के ग्राम सभा रईसा चौहान बस्ती में विवादित जगह पर सुरेंद्र चौहान मिट्टी पाट रहे थे जिसका त्रिलोकी चौहान ने विरोध किया। इसी बीच दोनो तरफ से गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चलने लगे। जिसमे एक तरफ से त्रिलोकी, बिजेंद्र और रोहित तो दूसरी पक्ष से सुरेंद्र, ज्ञानेंद्र, बसंती, दांतुला देवी और दुर्गविजय बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया जहां बिजेंद्र, त्रिलोकी, सुरेंद्र, बसंती के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।