फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सिकटिया गांव निवासी दिनेश यादव का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद को लेकर मुकदमा चलता है। घटना 28 मई की है। पीड़ित बाइक से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में विपक्षियों ने रोककर उसे गाली गुप्ता दिया और विरोध करने पर मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। दिनेश की तहरीर पर गांव के ही योगेंद्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें