घोसी में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष शनिवार को आमने सामने हो गए और जमकर मारपीट कर लिये। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है ।वहीं दूसरे पक्ष के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी बलिराम शर्मा के द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे के अनुसार शनिवार को 3:30बजे पुरानी घरोही जमीन की विवाद को लेकर गाव के ही सारदा देवी ,सुभावती,संजू ,तारा,रामपुकार,सूरज ,राजन,मंशा देवी एवं बृजभान ने एक राय होकर लाठी डंडे के साथ घर पर आकर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।जिसमें बलिराम शर्मा, असला शर्मा,अनिल शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गये।इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों की जानकारी देने से इंकार कर दिया।