फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिलाओं पर छींटाकश करने के विरोध में मारपीट, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना के भीखमपुर गांव में बहुभोज के कार्यक्रम में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे महिलाओं पर छींटाकशी के मामले में मारपीट हो गई। जिसमें वृद्ध महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीखमपुर गांव मुन्नर राम के घर मंगलवार की रात बहुभोज का कार्यक्रम चल रहा था। घर की महिलाएं डीजे की धुन पर डांस कर रही थीं। उसी समय गांव निवासी श्रवण, रामप्रताप चौहान, अजय चौहान, लखंदर चौहान, विशाल चौहान महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। मुन्नर राम ने इस बात का विरोध किया जिसके बाद पांचों गाली देने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चन्नोति (70) पत्नी मूलचंद राम, आकाश (17) और आदित्य (15) घायल हो गए। मुन्नर की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें