फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शौचालय निर्माण को लेकर हुई मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र केरायपुर गांव के अनुसूचित जाति की बस्ती में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे पोखरी की जमीन पर शौचालय बनवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के अनुसूचित जाति की बस्ती निवासी गोविंद कुमार पुत्र सिराहु अपने घर के पास स्थित पोखरी की जमीन पर शुक्रवार को निजी शौचालय का निर्माण करा रहे थे । इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने पोखरी की जमीन पर शौचालय बनवाने से मना करने लगा। जिसे लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी। देखते देखते दोनों पक्षों से कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के गोविंद कुमार (24), आनंद कुमार (16), शंभू (40), रामप्यारे (28), सावित्री (50) घायल हो गए। घायल पक्ष ने थाने पहुंचकर चार के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रानीपुर सामुदायित स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें