इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव में बच्चे का इस्तेमाल किया डायपर हटाने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। शनिवार शाम को पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महुआर निवासी आशुतोष पांडेय ने अपनी तहरीर बताया कि पड़ोसी तारकेश्वर सिंह घर के सामने कहीं से उपयोग किया हुआ डायपर आ गया। इसे देख तारकेश्वर की पत्नी साधना सिंह ने मुझे डायपर हटाने को कहा। मना करने पर दंपती झगड़ा करने लगे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार शाम तारकेश्वर सिंह, आकाश सिंह, शिवशंकर सिंह, साधना सिंह, अशोक सिंह और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।