मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी लक्ष्मीपुर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुबारी गांव के लक्ष्मीपुर निवासी अतुल यादव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार रंजिश में बुधवार को गांव निवासी सुधीर यादव, सत्यम यादव, इंद्रदेव यादव और सुनील यादव व एक अन्य गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे और लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।