चिरैयाकोट। स्थानीय थाना के समीप वीयर शाप गली में शनिवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष से दो नामजद सहित चार और एक पक्ष से एक सहित कुल पांच के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई। दोनों पीड़ित ने एक दूजे पर नगदी और सोने की चेन, अंगूठी की छिनैती का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
आजमगढ़ के मेहनगर थाने के बीरपुर निवासी हरिशंकर उर्फ मुन्ना सिंह चिरैयाकोट में प्रापर्टी डीलर का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी बिट्टू सिंह ने फोन कर वीयर गली में बुलाया। वहां अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और 80 हजार रुपये सहित गले से चेन छीनकर भाग गया। जबकि दूसरे पक्ष से चिरैयाकोट नगर के मनाजीत वार्ड निवासी अमिताभ उर्फ बिट्टू सिंह ने हरिशंकर उर्फ मुन्ना सिंह पर आरोप लगाया है कि गली के समीप रास्ते में रोककर उसे मारपीट कर 30 हजार रुपये नगदी सहित सोने की चेन व अंगूठी छीन ली गई। इस बाबत थानाध्यक्ष हरीराम मौर्य का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है प्रकरण की जांच की जा रही है।