मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढांढाचवर गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार की शाम सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार ढांढाचवर निवासी आरस का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पूर्णमासी, पृथ्वी, आकाश, सूरज, त्रिगुन, अभिषेक और शिवचंद दो दिसंबर 2024 को उसके खेत पर कब्जा करने लगे। मना करने पर लाठी, डंडा, फावड़ा और कुदाल हमला कर घायल कर दिया।