फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीनी विवाद में मारपीट, आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के विक्कमपुर गांव में 10 दिन पहले हुए जमीन विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, विक्कमपुर गांव निवासी फौजदार चौहान बीते 13 फरवरी की सुबह 7:30 बजे अपनी जमीन में मकान बनवाने के लिए नींव खोद रहे थे। पड़ोसी राकेश चौहान, रामनाथ, रजनीश, पारस, नमस्कार, रिंकल और निशांत ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर पत्नी मुष्टि और बेटे धर्मू को घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें