मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालनपुर नहर स्थित चट्टी पर शनिवार देर शाम सिगरेट को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने दो भाईयों को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। घायल पक्ष की नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। लालनपुर निवासी समीर पांडेय का आरोप है कि शनिवार देर शाम गांव के समीप नहर स्थित चट्टी पर एक दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहा था। इसी बीच गांव के जावेद, पंकज भारती तथा नागेंद्र गौड़ आए और सिगरेट पिलाने को कहा। मना किया तो वह तीनों मिलकर मुझे मारने लगे। यह देख प्रार्थी का भाई सुधांशु पांडेय बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। तीनों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद