घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अमिला नवकापूरा में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक महिला को मारपीट गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नवकापूरा निवासी डॉक्टर रामलखन सिंह की ड्यूटी कलेक्ट्रेट के कोरोना रूम में लगी है। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास रामलखन ड्यूटी पर जा रहे थे कि रास्ते के विवाद को लेकर पत्नी बिंदु सिंह को गांव के ही अमन सिंह, मालती देवी पत्नी संजय सिंह, बिट्टू एवं मनोरमा देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने हल्दी की सब्जी को नष्ट करते दिया। तहरीर के आधार पर घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर लिया है।