फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, दस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के आठ लोगों तथा दूसरे पक्ष के दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। खत्रीपार निवासिनी रीना सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, पुराने भूमि विवाद को लेकर बगल के बृजराज सिंह, उदयनारायण सिंह, शुभम सिंह, सत्यनारायण सिंह, हरिन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, अंकेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह लाठी डण्डे, भाला आदि लेकर पारस सिंह को मारने पीटने लगे। जब रीना पति को बचाने गई तो हमलावरों ने उसे भी मारा पीटा। हमले में पारस सिंह को काफी चोटें आईं। हमलावरों ने बचाव में आए विशाल सिंह व श्रुति सिंह को भी मारपीट में घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष के उदयनारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पारस सिंह व विशाल सिंह के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें