ब्लॉक क्षेत्र के बनियापार में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वर्मी कंपोस्ट के साथ विजामृत आदि विधियों के विस्तार पूर्वक बताया। इस विधि का उपयोग कर जैविक खेती करने के अपील की।बताया कि विजामृत, जीवामृत एवं वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति अधिक दिनों तक बनी रहती है। अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मोटे अनाजों के उत्पादन की ओर रुख करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता राजमंगल यादव ने किया।इस अवसर पर एसएमएस राधेश्याम मौर्य, बीटीएम विवेक कुमार, एएफसी शंभू प्रसाद, एटीएम भोला कुमार, शेर बहादुर चौहान, रामदेव, परशुराम, रामानंद, राजनरायन यादव, रामदरश, महातम चौहान आदि किसान मौजूद रहे।