फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला ग्राम प्रधान की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के नोनियापुर गांव की ग्राम प्रधान अन्नी देवी (60) की शुक्रवार शाम आकस्मिक मृत्यु हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार थीं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी नेता प्रेमचंद यादव की पत्नी थीँ। शुक्रवार शाम सात बजे अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मृत्यु की सूचना पर सैकड़ोँ लोग उनके घर पहुंचे और सपा नेता को सांत्वना दी। बता दें कि अन्नी देवी नोनियापूर गांव की दूसरी बार ग्राम प्रधान बनीं थी। प्रधान की मृत्यु की सूचना पर मोहम्मदाबाद गोहना के ब्लॉक कर्मी, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता, समाज सेवी और सैकड़ों व्यापारी घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक राजेंद्र कुमार, घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय, व्यापारी नेता जगदीश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश यादव, चंद्रभूषण यादव, सहित अन्य दलों के नेता शामिल रहे। देर शाम गाजीपुर स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें