बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम के पास मौजूद विद्युत उपकेंद्र से दीवानी कचहरी में सीधी आपूर्ति देने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने से शनिवार को गाजीपुर मऊ मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताते चले बढ़ुआ गोदाम से दिवानी कचहरी के बीच की दूूरी करीब चार किमी से अधिक है। उपकेंद्र से कचहरी तक अंडर ग्राउंड सीधी लाइन बिछाने का काम चल रहा। इसके लिए सड़क की पटरी खोदी गई है। शनिवार को पटरी की खुदाई होने के बाद एक बारगी सड़क पर भयंकर जाम लग गया। जाम पांच किमी से अधिक लंबा होने पर यातायात के सिपाही मुख्यालय से बढुआ गोदाम पहुंचे। इसके बाद किसी तरह से जाम समाप्त हुआ। बताते चले बिना सूचना के अचानक सड़क की खुदाई होने से यह दिक्कत उत्पन्न हुई। इस दौरान कई बाइक चालक गड्ढे में गिरे भी। हालांकि बाइक सवारों को ज्यादा चोटे नहीं आई। लेकिन बिना प्लानिंग के की गई इस कवायद से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।