फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक चेकिंग में मेडिकल की दुकानों पर मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव और औषधि निरीक्षक एसडी राम के संयुक्त नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना मुख्यालय, करहाँ, चिरैयाकोट आदि स्थानों पर दवा की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान चिरैयाकोट के तीन और करहा बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर अनियमितता पाई गई। आवश्यक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी और संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और जनपद के औषधि निरीक्षक के संयुक्त अभियान में तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों की चेकिंग की गई। कस्बा की दुकानों के साथ ही करहा, चिरैयाकोट की आधा दर्जन दुकानों पर दवाओं के रखरखाव में कमी और अन्य अनियमितताएं मिली। इस बारे में उप जिलाधिकारी ने बताया कि चिरैयाकोट के तीन दुकानों पर फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं थे। साथ ही दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं था। एक दुकान पर फ्रिज नहीं मिला तो वही दो दुकानों पर कालातीत दवाएं पाई गई। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार करहां स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भी अनियमितता मिली। दुकान पर फार्मासिस्ट के नाम की कोई लिस्ट नहीं थी साथ ही दवाओं का रखरखाव और उसकी सही सूची नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान भुजही मोड, मोहम्मदाबाद गोहना कस्बा की शराब की दुकानों पर भी चेकिंग की गई। वहां स्टॉक सही पाया गया दुकानों पर शराब का मूल्य अंकित मिला। दुकानों के सामने बैठकर शराब पी रहे लोगों को वहां शराब न पीने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर की खामियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें