घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शौच करने गई किशोरी घर नहीं लौटी। पिता ने मंगलवार की देर शाम अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 18 फरवरी की देर शाम शौच के लिए खेत में गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। संवाद