फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू नदी के पानी का बहाव रुक जाने से किसान परेशान

विज्ञापन
कोपाग्रज ब्लाक के सहरोज गांव में छोटी सरयू और टौंस नदी के संगम स्थल पर रूका छोटी सरयू का पानी।संव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं से होकर बहने वाली छोटी सरयू नदी के पानी का बहाव रुक जाने से किसानों को बरसात के दिनों में जलजमाव की चिंता सताने लगी है। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। आजमगढ़ से निकल कर जनपद मऊ में शहरोज गांव के पास तमसा नदी में गिरने वाली छोटी सरयू ड्रेन के बहाव वाले क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव के चलते हजारों एकड़ की कृषि योग्य भूमि में रबी के फसल सहित अन्य फसलों की बुआई नहीं हो सकी है।जिससे किसानों की कृषि योग्य भूमि बेकार साबित हो रही है। यह स्थिति ग्राम शहरोज, खुखुंदवा, काछीकला, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, चिश्तीपुर, फतेपुर आदि गांवों में बनी हुई है। पिछले वर्ष सिचाई विभाग द्वारा छोटी सरयू की सफाई कराने के उपरांत भी छोटी सरयू का बहाव तमसा नदी में नहीं में नहीं जा पा रहा है। जिसके चलते हजारों किसानों को बरसात के दिनों में जलजमाव होने की चिंता सताने लगी है। किसानों की मानें तो बाढ़ खंड आजमगढ़ द्वारा पिछले वर्ष छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई करोड़ों रुपये खर्च कर कराई गई थी। ठीक ढंग से खुदाई न होने से काफी हिस्सों में पानी अब भी भरा हुआ है। अब भी छोटी सरयू ड्रेन में जलजमाव है। किसान नेता देव प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, राकेेश सिंह का कहना है कि खुदाई कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें