फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोपागंज के किसानों ने नाले की खुदाई के लिए जिलाधिकारी को दिया पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज ब्लॉक के कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने अपनी धान की फसल डूबने के बाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राम बाबू को एक मांग पत्र सौंपा।किसानों ने सिंचाई विभाग के नाले को खुदवाने और डेढ़ सौ मीटर नाले को खुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि तीन साल से नाले की खुदाई नहीं हुई है। इस कारण हर साल 500 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो जाती है। जलनिकासी न होने से किसान गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों जैसी रबी की मुख्य फसलें नहीं बो पा रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा है। किसानों ने पहले भी जिला स्तर पर आयोजित किसान दिवस में यह मुद्दा उठाया था। इस दौरान राकेश सिंह और देवेंद्र सिंह के साथ कई किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें