मऊ। मध्यप्रदेश तथा राजस्थान की तरफ से टिड्डियों के दल के आने की आशंका से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डियों के दल के अटैक के खतरे को न के बराबर बता रहे। जबकि जिला प्रशासन ने आपदा कमेटी गठित कर दी है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को जागरुक करने की कवायद भी शुरू कर दी है। किसानों की मानें तो अभी बाजरा के खेतों में छोटी-छोटी टिड्डियां ही देखी जा रही है। लेकिन यदि बड़े टिड्डियों के दल आए तो उनसे फसलों को बचाना मुश्किल होगा। जबकि विभाग का मानना है कि टिड्डियों के दल के आने की आशंका न के बराबर है। फिर भी इनसे बचाव के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन ने आपदा कमेटी गठित की है। कृषि विभाग भी किसानों को जागरुक करने की तैयारियां कर रहा हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश तथा राजस्थान से टिड्डियों के दल के आने की संभावना न के बराबर है। लेकिन किसानों को सतर्क रहने की जरुरत है।