फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी फोरलेन पर जमे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए एनएचआई द्वारा बिना समुचित मुआवजा दिए ही जमीन कब्जा लेने से नाराज किसानों का अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी चलता रहा। अनशनकारी किसानों से वार्ता के लिए न तो एनएचआई के अधिकारी ही अनशन स्थल पर गए और न ही प्रशासनिक अधिकारी अथवा उनका कोई प्रतिनिधि ही मौके पर पहुुंचा। एनएचआई अधिकारियों की संवेदनहीनता से किसानों में आक्रोश रहा। सदर तहसील के रेवरीडीह और सहरोज गांव के किसानों की शिकायत है कि उनकी जमीन एनएचआई के अधिकारियों ने बिना समुचित मुआवजा दिए ही फोरलेन सड़क निर्माण के नाम पर कब्जा कर लिया है। मुआवजा की मांग पर अधिकारी केवल कोरे आश्वासन देते रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही किसानों ने मुआवजा देने की मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी थी लेकिन एनएचआई अफसरों ने किसानों की चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया। किसान नेता देवप्रकाश राय ने एनएचआई अधिकारियों पर किसानों की जमीनों को बिना मुआवजा दिए ही कब्जा करने लेने को उनकी मनमानी बताया। कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एनएचआई के अधिकारियों को हठधर्मिता छोड़कर किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द करना चाहिए। किसानों के आंदोलन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अनशन स्थल पर किसानआत्मा राय, नरेंद्र राय, देवेंद्र कुमार राय, जीतेन्द्र राय ने कहा कि किसानों की चार हेक्टेयर जमीन को फोरलेन के लिए एनएचआई की ओर से तीन वर्ष पूर्व अधिगृहीत कर ली गई। किसानो का उस जमीन का एन एच आई पर लगभग 45 करोड़ से अधिक का बकाया है। लेकिन तीन वर्ष व्यतीत होने के बाद भी किसानो का भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा एनएचआई द्वारा अधिगृहीत जमीन से अधिक जमीन प्रशासन के बल पर कब्जा कर जबरदस्ती कार्य करवाया जा रहा है। अनशन पर बैठने वालों में हेमेंद्र राय, नरेंद्र राय, कृष्णकांत राय, प्रमोद राय, आशीष राय, विनीत राय, अवनीश राय, अनूप खरवार, गजेंद्र राय, राम बचन, जगन्नाथ यादव, हिमांशु राय, वीरेंद्र तिवारी, राजेंद्र पाल, रामकृत पाल, राम जन्म पाल, सुदर्शन पाल, प्रमोद पाल, राम सरन पाल, संदीप राय, प्रदीप राय, मुन्ना राय, ब्रजेश राय, शिवकुमार राय, पुरुषोत्तम प्रजापति आदि किसान रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें