फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसानों को मिल रही महंगी बिजली, कम तौल पर खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के नई बाजार सेक्टर में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जनचौपाल लगाई। विधानसभा प्रभारी साधू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। किसानों को महंगी बिजली मिल रही, कम तौल पर खाद का वितरण हो रहा है। सरकार गरीब, किसान और मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्होंने स्कूलों के विलय की आलोचना करते हुए कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा। राजेश यादव ने कहा कि भाजपा, सूची से वोटरों के नाम हटवा रही है, आप सभी को जागरूक रहना होगा। संजय सिंह पटेल ने भाजपा सरकार को आरक्षण विरोधी बताया। कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ, आउटसोर्सिंग से आरक्षण खत्म किया जा रहा है। इस दौरान जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, त्रिलोकी प्रसाद, हरिकेश यादव, अखिलेश कन्नौजिया, रामध्यान यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें