फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेड़बंदी कर रहे किसान और परिजनों को पीटा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरदौना मठिया निवासी किसान की तहरीर पर मारपीट में पुलिस ने बुधवार की शाम चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फूलबदन यादव (60) द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार वह बुधवार की सुबह करीब 6 बजे खेत की मेड़बंदी कर रहे थे। तभी गांव निवासी देवेंद्र यादव, आयुष यादव, मंजीत यादव, अमरजीत यादव मौके पर पहुंचे और गाली देने लगे। मना करने पर फावड़ा और लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। शोर सुनकर बचाने आई पत्नी मेवाती देवी और पुत्र अरविंद यादव को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए सभी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें